
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘जहान-ए-खुसरौ 2025’ सूफी संगीत महोत्सव में शिरकत की। यह प्रतिष्ठित महोत्सव दिल्ली के सुंदर नर्सरी में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य सूफी परंपराओं और सांस्कृतिक सौहार्द्र को बढ़ावा देना है।
‘जहान-ए-खुसरौ’ महोत्सव का आयोजन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और सूफी कला प्रेमी मुज़फ़्फ़र अली द्वारा किया गया। यह आयोजन सूफी संगीत, कला और परंपराओं को सहेजने और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करता है।प्रधानमंत्री मोदी की इस महोत्सव में उपस्थिति यह दर्शाती है कि भारत अपनी समृद्ध कलात्मक और संगीत विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कार्यक्रम संस्कृति, आध्यात्मिकता और संगीत के अद्भुत संगम का प्रतीक है।
‘जहान-ए-खुसरौ’ महोत्सव हर साल भारत के सूफी संगीत प्रेमियों को एक मंच प्रदान करता है, जहां वे सूफी कव्वालियों और भक्ति संगीत का आनंद ले सकते हैं। इस साल भी कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।प्रधानमंत्री मोदी की इस उत्सव में उपस्थिति ने इसे और भी विशेष और ऐतिहासिक बना दिया। उनके इस महोत्सव में शामिल होने से देश की सांस्कृतिक जड़ों और आध्यात्मिकता को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलने का संदेश जाता है।