व्यक्ति विशेष
Trending

80 वर्ष की आयु में महिला ने करी 10,000 फीट की ऊंचाई से skydiving, रच दिया इतिहास।

मनुष्य के मजबूत इरादे और दृढ़ निश्चय के आगे बढ़ती आयु भी अपने घुटने टेक देती है

 

समय कभी भी किसी के लिए नहीं रुकता। आप जितना ज्यादा समय में आगे बढ़ते जाओगे, समय भी आपके साथ आगे बढ़ता चला जाएगा। समय के साथ आपकी आयु भी बढ़ती जाती है। आप जवानी से बुढ़ापे की ओर बढ़ते चले जाते हैं, और धीरे-धीरे आपके शरीर और मांसपेशियों में दर्द होना चालू हो जाता है। बुढ़ापे की उम्र में आप कोई भी काम आसानी से नहीं कर पाते जिसका कारण है आपकी बढ़ती उम्र, परंतु आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि एक महिला ने 80 वर्ष की आयु में कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। महिला ने अपने आर्मी से संन्यास लिए बेटे के साथ 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर इतिहास रच दिया है।

महिला ने लगाई 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग।

सोशल मीडिया पर काफी दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हमें एक रिटायर्ड सेना अधिकारी को दिखाया जाता है जो कि अपनी माताजी जी के साथ उनके 80वें जन्मदिन की खुशी पर 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर इतिहास रच देता है।

वीडियो में क्या दिखाया जाता है?

वीडियो में सैनिक द्वारा अपनी माताजी को ट्रेनिंग देते हुए दिखाया जाता है, जिसके बाद सैनिक और उनकी माताजी विमान पर सवार हो जाते हैं, और जब उनका विमान 10,000 फीट की ऊंचाई तय कर लेता है तब सैनिक अपनी माताजी के साथ छलांग लगाते हैं। वीडियो में हम देख सकते हैं कि छलांग लगाने के कुछ समय बाद महिला अपना जन्मदिन का केक काटते हुए नजर आती है।

महिला ने रच दिया इतिहास।

Dr. Shradha Chauhan ने आसमान में गोताखोरी कर कीर्तिमान रच दिया है। 80 वर्ष की आयु में 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने वाली पहली महिला बनीं Dr. Shradha Chauhan। जिस उम्र में लोग संन्यास लेने की सोचते हैं, उस उम्र में महिला ने बहादुरी वाला काम करके दिखाया है। लोगों ने इंटरनेट पर महिला की सराहना करते हुए वीडियो के नीचे कमेंट कर महिला को जन्मदिन की बधाई दी है, और बाकी यूजर्स ने महिला की बहादुरी की तारीफ कर महिला को निडर और बहादुर महिला बताया।है।

Sachin Dubey

Content Writer at Sabka Akhbar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button