
यूपी सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी पर हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक आस्थाओं का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी आस्था मानने का अधिकार है, लेकिन दूसरों की धार्मिक मान्यताओं का अपमान करना गलत है. भगवान बुद्ध की शिक्षा, सनातन परंपरा के अनुरूप है, हम उनका सम्मान करते हैं.
असीम अरुण ने कहा कि अखिलेश यादव जिन राजकुमार भाटी को सम्मानित कर रहे हैं और अपने साथ लेकर चल रहे हैं, उनकी ओर से की गई टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हैं. भगवान बुद्ध को मानना और उनकी शिक्षाओं का पालन करना अच्छी बात है, लेकिन इसके लिए किसी अन्य की आस्था को ठेस पहुंचाना उचित नहीं है.
राजकुमार भाटी पर साधा निशाना
भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है. भगवान बुद्ध की शिक्षाएं और उनके उद्देश्य सनातन परंपरा के अनुरूप हैं. भगवान बुद्ध की प्रार्थना करनी चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह स्वयं भी भगवान बुद्ध का सम्मान करते हैं लेकिन, किसी दूसरे धर्म या आस्था का अपमान करने का समर्थन नहीं किया जा सकता.
अखिलेश के आरोपों पर पलटवार
एमएलसी चुनाव में भाजपा द्वारा मतदाताओं से संपर्क करने और उनके फोन नंबर प्राप्त करने को लेकर अखिलेश यादव की ओर से उठाए गए सवालों पर असीम अरुण ने कहा कि इससे पता चलता है कि सपा प्रमुख को चुनाव की तैयारियों की जानकारी नहीं है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा लंबे समय से मतदाता बनाने और उनसे संपर्क कर पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करने के अभियान में जुटी हुई है.
मंत्री ने कहा कि पार्टी के पास केवल मतदाताओं के फोन नंबर ही नहीं, बल्कि उनके पते भी हैं, क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर उन्हें मतदाता बनने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रेरित किया था. जिन मतदाताओं के फोन नंबर उपलब्ध नहीं हैं, उनसे भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की बढ़त देखकर अखिलेश यादव इस तरह के सवाल उठा रहे हैं.
आज़म खान पर दिया ये जवाब
आजम खान को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों पर असीम अरुण ने कहा कि आजम खान के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच हुई थी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग ने जांच की और न्यायिक प्रक्रिया के बाद संपत्ति तथा आपराधिक मामलों में कार्रवाई की गई. वो सपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं, तो अखिलेश यादव ने उनका साथ क्यों नहीं दिया?
मंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुड़े हैं. उन्होंने दावा किया कि 2014 से राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा की डबल इंजन सरकार को समर्थन मिलता रहा है. युवा परिवर्तन, ईमानदारी और आदर्शों की अपेक्षा रखते हैं.
असीम अरुण ने सपा, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया. साथ ही, दावा किया कि उत्तर प्रदेश का युवा आगामी चुनावों में भी भाजपा को समर्थन देगा.
है। युवा परिवर्तन, ईमानदारी और आदर्शों की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही, दावा किया कि उत्तर प्रदेश का युवा आगामी चुनावों में भी भाजपा को समर्थन देगा।



