हॉलीवुड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा
मंदिर प्रबंधन ने डकोटा और उनकी टीम का किया स्वागत

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री डकोटा जॉनसन ने मंगलवार को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया। उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्रियां सोनाली बेंद्रे और गायत्री जोशी भी मौजूद थीं।डकोटा जॉनसन, जिन्हें उनकी फिल्म ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ के लिए दुनियाभर में पहचान मिली, इन दिनों भारत दौरे पर हैं। इस दौरान वह कोल्डप्ले के प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन के साथ समय बिता रही हैं।
डकोटा जॉनसन ने सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।पूजा के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया और भारतीय संस्कृति के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।सोनाली बेंद्रे और गायत्री जोशी ने भी इस पूजा में भाग लिया और डकोटा को भारतीय रीति-रिवाजों से परिचित कराया।
डकोटा जॉनसन का भारत दौरा कोल्डप्ले के ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स’ वर्ल्ड टूर के तहत हो रहा है। इस टूर का आयोजन मुंबई और अहमदाबाद में किया गया है।डकोटा के इस दौरे को लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।उनकी भारत यात्रा ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
डकोटा जॉनसन ने अपनी यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और धार्मिक स्थलों के प्रति अपना गहरा जुड़ाव व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि, “भारत की संस्कृति और यहां के धार्मिक स्थलों की अद्भुत ऊर्जा है।”उनके इस दौरे को भारतीय प्रशंसकों ने खूब सराहा।सिद्धिविनायक मंदिर, जो कि मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में से एक है, यहां डकोटा की उपस्थिति ने स्थानीय लोगों और मीडिया का ध्यान आकर्षित किया।मंदिर प्रबंधन ने भी डकोटा और उनके साथ आई टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।डकोटा ने मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन करने के बाद आशीर्वाद लिया।
डकोटा जॉनसन की भारत यात्रा ने न केवल उनके प्रशंसकों को उत्साहित किया है, बल्कि उन्होंने भारतीय संस्कृति और धार्मिक स्थलों के प्रति अपने सम्मान से लोगों का दिल भी जीता। सिद्धिविनायक मंदिर में उनकी मौजूदगी भारत और हॉलीवुड के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक सुंदर उदाहरण है।