अदालतक्राइमव्यक्ति विशेष

मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी की गिरफ्तारी ने अवैध प्रवेश और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए

अभिनेता सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित आवास में हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने रविवार सुबह महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मोहम्मद अलियन के रूप में हुई है, जिसने अपराध को स्वीकार कर लिया है।

16 जनवरी की रात सैफ अली खान पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर हमला किया था।आरोपी ने चाकू से सैफ अली खान पर वार किया था।घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को खोजने का अभियान शुरू किया।रविवार को ठाणे में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,”जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी के पास से मिले दस्तावेजों के अनुसार वह बांग्लादेश का नागरिक है, जो अवैध रूप से भारत में घुसा था।”आरोपी ने पूछताछ के दौरान कई नामों का इस्तेमाल किया, जैसे बिजॉय दास, विजय दास, मोहम्मद इलियास और बीजे।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सैफ अली खान के घर में घुसने और उन पर हमला करने की बात स्वीकार कर ली है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास कोई वैध पहचान पत्र नहीं था।शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि उसने भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया और अपनी पहचान छुपाने के लिए अलग-अलग नामों का इस्तेमाल किया।पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि आरोपी ने सैफ अली खान पर हमला क्यों किया।घटना के पीछे किसी व्यक्तिगत दुश्मनी या अन्य साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।पुलिस आरोपी से और भी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

घटना के बाद सैफ अली खान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।डॉक्टरों ने कहा कि उनकी चोट गंभीर नहीं है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।सैफ के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाएं दीं।मुंबई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला न केवल सुरक्षा की गंभीरता को उजागर करता है, बल्कि अवैध प्रवेश और फर्जी पहचान के मामलों पर भी सवाल खड़े करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button