वायरलसोशल-मीडिया
Trending

यूरोपियन ब्लॉगर ने हरियाणा के बोर्डिंग स्कूल में बच्चों के साथ लंच किया।

हरियाणा में भारतीय संस्कृति देख लोगो ने करी स्कूल ओर बच्चों की सराहना

भारत ने शुरुआत से ही अतिथि देवो भव की संस्कृति को अपना रखा है, जिसका अर्थ है भारत में आया हर व्यक्ति भगवान के समान है। भारत में आए हर यात्री का विशेष रूप से स्वागत किया जाता है, चाहे फिर वो किसी भी देश का क्यों न हो। कुछ ऐसा ही मंज़र हमें हरियाणा के बोर्डिंग स्कूल में भी देखने को मिला है, जहां पर भारतीय संस्कृति को काफी अच्छे तरीके से प्रदर्शित किया गया। यूरोप से आए ब्लॉगर ने अपने विनम्र स्वभाव के साथ भारतीय लोगों का दिल जीत लिया।

ब्लॉगर द्वारा बनाई गई वीडियो ने भारत वासियों का दिल जीता।

भारत देश में दुनिया के हर कोने से लोग घूमने आते हैं। कोई भारत के प्रसिद्ध स्मारक को देखता है तो कोई भारत के प्रसिद्ध होटल और रिसॉर्ट्स में घूमने जाता है, पर यूरोप से आए एक ब्लॉगर ने भारत में आके स्कूल को देखने का फैसला लिया, जिसको देख लोगों ने ब्लॉगर की काफी सराहना की। इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो को ब्लॉगर themattshoe ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड किया। जिसके ऊपर करीब 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।वीडियो में दिखाया जाता है कि ब्लॉगर बोर्डिंग स्कूल में जाते हैं और बच्चों के साथ उनकी किचन देखते हैं। उसके बाद उनके साथ जमीन पर बैठकर खाना खाने का इंतजार करते हैं। ब्लॉगर स्कूल के अध्यापक से पूछते हैं, भारत में खाने से पहले किस प्रकार से प्रार्थना कराई जाती है?

ब्लॉगर काफी ज्यादा उत्सुक थे भारतीय संस्कृति के बारे में जानने के लिए। थोड़ी देर के इंतजार के बाद बच्चे ब्लॉगर को खाना परोसते हुए दिखाए जाते हैं। खाना खाने के बाद ब्लॉगर सबको शुक्रिया बोलकर स्कूल से चले जाते हैं। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने अलग प्रकार की प्रतिक्रिया दर्शाई है। चलिए हम आपको लोगों से जुड़े कुछ कमेंट्स पढ़ाते हैं।

वीडियो को देख, क्या रहा लोगों का रिएक्शन?

लोग वीडियो को देख कर काफी खुश नजर आए हैं। ब्लॉगर के विनम्र अंदाज़ ने लोगों का दिल जीत लिया है। इसके अलावा लोगों ने स्कूल में काम कर रहे बच्चों की सराहना करते हुए उनकी मेहनत और लगन की प्रशंसा करी है। कुछ यूजर्स वीडियो के नीचे कमेंट कर लिखते हैं, मैंने इस स्कूल में खाना खा रखा है। काफी ज्यादा स्वादिष्ट खाना बनाया जाता है और काफी प्यार से परोसा जाता है, वहीं दूसरे यूजर कमेंट कर बच्चों की प्रशंसा करते हुए नजर आते हैं। बच्चों द्वारा खाना परोसे जाने की मेहनत ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Sachin Dubey

Content Writer at Sabka Akhbar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button