विमान हादसा- अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया विमान टेक-ऑफ़ के तुरंत बाद क्रैश
विमान में सवार यात्रियों में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के होने की भी जानकारी

अहमदाबाद से गैटविक लंदन के लिए 242 यात्रियों के साथ उड़ान भरने वाले एयर इंडिया का बोइंग -787 विमान टेक ऑफ़ के तुरंत बाद ही दुर्घटना का शिकार हो गया। भारतीय समय अनुसार 1.38 मिनट पर इस विमान ने अहमदाबाद के सरदार बल्लभभाई हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी जो उड़ान के लगभग 1 मिनट बाद ही दुर्घटना का शिकार हो गया। शुरुवाती जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने के मात्र 1 मिनट बाद ही 1.39 बजे एयर इंडिया का यह बोईंग हादसे का शिकार हो गया.
सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दिखाई दे रहे वीडियो और तस्वीरों में एयरपोर्ट के पास ही आग की लपटों और उड़ते धुंवें को साफ़ देखा जा सकता है। दुर्घटना के कारण हुए के जान-माल के नुक्सान के संबंध में अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। विमान में सवार 242 यात्रियों में 10 क्रू मेंबर भी थे। तस्वीरों और वीडियो से देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा बहुत बड़ा है जिसमे भारी जान-माल के नुकसान का अंदेशा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार बोईंग विमान लगभग 11 साल पुराना था और विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के हाथों में थी। विमान में 2 पायलट 10 क्रू मेंबर के साथ 230 यात्रियों को मिलकर कुल 242 लोग सवार थे। कुल यात्रियों में 52 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली , 1 कनाडाई नागरिक सवार थे और DGCA से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैप्टन सुमित सभरवाल ने ‘मेडे’ (अति गंभीर आपात स्तिथि ) कॉल की थी.
घटना के तुरंत बाद ही NDRF की 4 टीमों को घटना स्थल की और रवाना किया गया है। रहत और बचाव कार्य जारी है। DGCA की ओर से जारी बयान के में हालात पर नज़र बनाये रखे जाने की बात कही गयी है। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। इस बिच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर से फ़ोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी ले है.
घटना स्थल के आसपास एम्बुलेंस की कतारों को साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। शुरुवाती जानकारी में विमान में सवार यात्रियों में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का नाम भी सामने आ रहा है हालाँकि इस सम्बन्ध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी DGCA की तरफ से सामने नहीं आई है.