दिल्ली में हल्की फुल्की बूंदा बंदी और बारिश का संकेत, IMD विभाग ने जारी किया मानसून का येलो अलर्ट।
दिल्ली में बढ़ती गर्मी से मिलेगी राहत ,मानसून ने दी दिल्ली में दस्तक
दिल्ली में पड़ रही भीषड़ गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार करके रख दिया था। हालांकि अब दिल्ली के लोगों को गर्मी की इस मार से राहत मिल सकेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों में 29 जून को हल्की फुल्की बारिश और बूंदा-बंदी का संकेत दिया है, जिसके बाद दिल्ली के लोगों को चुभती जलती गर्मी से आराम मिल जाएगा। हालांकि मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में बारिश पहले ही हो जानी चाहिए थी, पर बारिश को आने में देरी हो गई, और अब मौसम विभाग का मानना है कि दक्षिण पश्चिम राज्यों में मानसून की शुरुआत 8 जुलाई से हो जानी चाहिए थी, पर मानसून पहले ही अपनी दस्तक देते हुए नजर आ रहा है। आपको बता दें कि IMD ने दिल्ली में मानसून का अनुमान पहले 24 जून को लगाया था, पर मौसम की जांच करने के बाद 36 घंटे के अंतराल, यानी कि 25 जून, को बारिश का अनुमान लगाया गया, पर 25 जून को भी बारिश का कोई नामोनिशान नहीं दिखा। जिसके बाद IMD ने अगला अनुमान 26 जून को लगाया। हालांकि 26 को भी बारिश की एक झलक दिल्ली पर नहीं दिखीं। अब IMD ने अगला अनुमान 26 तारीख के बाद आने वाले 3-4 दिनों के अंदर बारिश के आगमन का संकेत दिया है। इसके साथ ही IMD ने दिल्ली में मानसून का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।
IMD ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और बारिश होने की संभावना जताई है।
IMD ने रविवार के दिन दिल्ली में येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की फुल्की बूंदा-बंदी और तेज हवाएं चलने का संकेत दिया है। इसके साथ ही IMD के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में बारिश 27 जून को ही हो जानी चाहिए थी, पर बारिश 2 दिन की देरी से दिल्ली में देखी गई। IMD के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान, वेस्ट उत्तर प्रदेश, हरियाणा, और दिल्ली की तरफ बढ़ चुका है, और मानसून ने पूरे देश को 29 जून को अपनी चपेट में ले लिया है। हालांकि IMD की माने तो मानसून को 8 जुलाई तक पूरे शहर में फैलना था, पर इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से पहले ही दिल्ली और बाकी के राज्यों की ओर बढ़ गया है।