IPLखेलराष्ट्रीय
Trending

आरसीबी ने रचा इतिहास: 17 साल बाद पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा

पंजाब को 6 रन से हराकर आरसीबी ने दिलाई ऐतिहासिक जीत

3 जून 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर अपने लिए एक नया इतिहास रच दिया। 17 सालों की कड़ी मेहनत के बाद, यह RCB की पहली ट्रॉफी है, जिसके कारण फैन्स का “ई साल कप नाम्दे” का सपना भी आखिर कार पूरा हो गया। इस मैच में कुणाल पंड्या, जिन्होंने 4 ओवर में केवल 17 रन देकर 2 विकेट चटकायी, उन्हें “प्लेयर ऑफ़ द मैच” चुना गया।

टॉस जितने के बाद पंजाब ने गेंदबाजी का फैसला लिया। RCB ने अपने इनिंग के दौरान 8 आउट के साथ 190 रन सफलता पूर्वक हासिल किये। मैच में विराट कोहली ने कुल 43 रन की पारी खेली, जहाँ की रजत पाटीदार,लिविंगस्टो, जितेश शर्मा और रोमारियो ने अहम योगदान दिया। मैच के आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने अपनी ज़बरदस्त गेंदबाज़ी से सिर्फ 3 रन देकर, 3 विकटें ले ली।

जवाबी इनिंग में पंजाब बस 7 आउट्स के साथ कुल 184 रन तक ही पहुंच स्की। अंत के ओवर में पंजाब को जीत के लिए 19 रन चाहिए थे, और आखिरी गेंद पर 13 रनो की आवयश्यकता थी। इसके कारण शशांक सिंह के आखरी गेंद पर छक्का मारने के बावजूद भी RCB ने 6 रन से मैच व आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। RCB की जीत में जोश हेज़लवुड, भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या की गेंदबाज़ी की अहम भूमिका रही, जबकि फिल सॉल्ट और जितेश शर्मा ने कई मौकों पर टीम को तेज़ शुरुआत और फिनिशिंग टच में मदद की।

2025 से पहले RCB तीन बार और फाइनल्स में आ चुकी है (2009, 2011,2016), लेकिन हर बार ट्रॉफी जीतने में असफल रही। इस बार कप्तान रजत पाटीदार के शांत नेतृत्व और विराट कोहली के अनुभव इस सफलता के मुख्य वजह दिखाई दिए। मैच के बाद कोहली ने बहुत भावुक होकर कहाँ, “मैंने इस टीम को अपना युवा, अपना जोश और अब अनुभव दिया है। यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि सभी RCB फैन्स की है।” इस बीच विराट की ज़मीन पे गिर भावुक होने की तस्वीर ने करोड़ों फैन्स के दिलों को छू लिया।

विजेता के रूप में RCB को ₹20 करोड़ की पुरस्कार राशि मिली। RCB ने इस आईपीएल सीजन में सभी मैच जो होम स्टेट के बाहर थे  जीतकर आईपीएल के इतिहास में अपना नाम लिखवा लिया। इस जीत पर सोशल मेडी पर फैन्स ने लिखा, “6256 दिन बाद, ट्रॉफी आखिर घर आ गई।” यह जीत RCB के वर्षों की मेहनत, जज़्बे और उम्मीदों का फल था, जिसके कारण यह विराट कोहली और बेंगलुरु शहर दोनों के लिए एक भावनात्मक पल था। इस पल को क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button